*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक आयोजित*
*नवगछिया प्रखंड में संचालित 48 योजनाओं की कार्य एवं भौतिक प्रगति की हुई समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर*
*दिनांक 18 नवम्बर 2026:-* जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में कायाकल्प योजना के अंतर्गत नवगछिया प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की कार्य एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग के अंतर्गत नवगछिया प्रखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति तथा कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
नवगछिया प्रखंड में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कुल 48 योजनाएँ निर्धारित हैं। इनमें सभी 48 योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति प्राप्त है। कुल 07 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है, जबकि 04 योजनाएँ विलोपित की गई हैं। योजनाओं की कार्य प्रगति के अनुसार 07 योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं तथा 07 योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। शेष 37 योजनाएँ लंबित हैं।
*पंचायतवार योजनाओं की स्थिति*
समीक्षा में ग्राम पंचायत खैरपुर कदवा में 02, कदवा दियारा में 05, जगतपुर में 06, पकड़ा में 06, पुनामा प्रतापनगर में 04, खगड़ा में 05, जमुनियाँ में 05, ढोलबज्जा में 04, तेतरी में 06 तथा नगरह में 05 योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।
*विभिन्न विकास कार्यों की हुई समीक्षा*
कायाकल्प योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पीसीसी सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाला निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण, चबूतरा निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण एवं मरम्मत, विद्यालयों में शौचालय एवं अतिरिक्त कक्षा का निर्माण, चहारदीवारी निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट अधिष्ठापन, यात्री शेड की मरम्मत, पुस्तकालय हेतु फर्नीचर की खरीद तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के रंग-रोगन एवं मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान योजनाओं की प्रगति एवं निर्धारित कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। कायाकल्प योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं, सार्वजनिक परिसंपत्तियों तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Nov 19, 2026