बालूमाथ: बालूमाथ में डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 40 वाहनों का चालान, दो वाहन किए गए जप्त
बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे पर बुधवार देर शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह एवं थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान दोपहिया, हल्के एवं भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक कागजात और शराब के सेवन की जांच की।