खींवसर: खींवसर पंचायत समिति में वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले को लेकर सांसद ने बीडीओ को लगाई लताड़
नागौर जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को हुई साधारण सभा की बैठक में खींवसर पंचायत समिति कार्यालय में वॉइस रिकोर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगा कर कर्मचारियों की जासूसी करने के मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर बीडीओ को लताड लगाई। और वॉइस रिकोर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे हटाने के निर्देश दिए।