खींवसर: नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हरियाणा के दौरे पर रहे
नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल आज गुरुवार को हरियाणा के दौरे पर रहे। इस दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान हरियाणा पहुंचने पर वहां के स्थानीय लोगों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का जोरदार स्वागत किया।