खींवसर: खींवसर में आज सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, बड़ी संख्या में प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
नागौर जिले के खींवसर में सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को खींवसर के राजकीय खेल स्टेडियम में किया गया। इस दौरान खींवसर ब्लॉक में सर्व समाज में सैंकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही राजकीय विद्यालय, चिकित्सालय व निर्धनों की भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले भामाशाहो को भी सम्मानित किया गया।