खींवसर: पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने मूण्डवा थाने का किया औचक निरीक्षण
नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस गुरुवार को मूण्डवा के दौरे पर रहे। इस दौरान मूण्डवा के वृताधिकारी कार्यालय व थाने परिसर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने मूण्डवा,कुचेरा ,भावंडा थानाधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली।