खींवसर: डेहरू गांव के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नागौर के एडीएम को सौंपा ज्ञापन
नागौर जिले के डेहरू गांव के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को नागौर एडीएम चंपालाल जीनगर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने बताया कि नागौर जिले में डेहरू गांव मूंग उत्पादन में अग्रणी गांव है वहीं वर्ष 2023 में अंत समय में बारिश नहीं होने के कारण मूंग की पैदावार नहीं हुई। वहीं फसल का बीमा करवाया गया। लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला।