खींवसर: नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे
नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल बुधवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर के पालडी जोधा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नागौर सांसद का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।