फिरोजाबाद: ढाबे पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से हाथापाई का आरोप; जीप के नीचे बच्ची मचा हड़कंप
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में रामलीला चौराहे के पास दीप बार के बराबर स्थित छक्कू दा ढाबे पर जमकर हंगामा हुआ। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप है।
आरोप है कि ढाबा संचालक ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पकड़कर खींची और बर्तन फेंककर लोगों को निशाना बनाया। हंगामे के दौरान कथित तौर पर एक मासूम बच्ची को पुलिस जीप (UP 83 G 0589) के पहिए के नीचे रख दिया और खुद भी जीप के नीचे लेट गया।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया।
थाना प्रभारी रवि त्यागी के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई की। भीड़ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, रामलीला मेले के पास जाम लग गया।
#Firozabad #RamleelaChauraha #ThanaUttar #HighVoltageDrama #FirozabadPolice #ChhakkuDaDhaba #DDMNews #ViralVideo
@FirozabadPolice @Uppolice @ThanaUttarFirozabad @RaviTyagi