फिरोजाबाद: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति की मांग कर रहे पाल, धनगर, गडरिया और बघेल समाज का संघर्ष आज समाप्त हुआ।
टूंडला में रविवार को टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने सुभाष चौराहे पर अष्टधातु से बनी माता अहिल्याबाई की मूर्ति की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। जल्द ही मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
इससे पहले टूंडला बस स्टैंड पर विशाल सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सर्व समाज और पाल, बघेल, गडरिया, धनगर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
भूमि पूजन से पूरे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने विधायक प्रेमपाल धनगर का आभार व्यक्त किया।
बाइट: प्रेमपाल धनगर, विधायक टूंडला
#Tundla #Firozabad #AhilyabaiHolkar #PrempalDhangar #PalSamaj #DDMNews #Lokmata