फिरोजाबाद। पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह
फिरोजाबाद: समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत महर्षि दयानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करहल रोड, सिरसागंज में 111 जोड़ों का सामूहिक विवाह/निकाह समारोह संपन्न हुआ।
मंच संचालन: अश्वनी राजौरिया, अध्यापक द्वारा किया गया
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा - "111 जोड़ों का व्यावहारिक कार्यक्रम हुआ है। जिसमें 18 मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह और हिंदू विवाह 93 कुल 111 जोड़ों का विधि विधान से विवाह हुआ संपन्न। ये गरीब परिवारों के जोड़े हैं जिनका चयन पारदर्शिता से किया गया है। योजना के अंतर्गत सभी को उपहार और व्यवस्थाएं दी गई हैं। सभी नव दंपतियों को बधाई।"
इस मौके पर मुख्य अतिथि: ठाकुर जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सहित
- शत्रोहन वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद
- डॉ राम बदन राम, सीएमओ, फिरोजाबाद
- अनिल कुमार सिंह, बीएसए, फिरोजाबाद
- राजमती सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
- उदय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष, भाजपा
- उप जिलाधिकारी, सिरसागंज सहित समाज कल्याण विभाग का स्टाफ और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
- चेयरमैन सिरसागंज रंजना गुप्ता सहित उपजिलाधिकारी धर्मवीर भारती के अलावा बीडीओ कविता चाहर मौजूद रही
#MukhyamantriSamuhikVivah #Sirsaganj #Firozabad #ThakurJaiveerSingh #DDMNews
रिपोर्ट: Kashmir Singh journalist