फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेज-06 के तहत बाल विवाह के प्रति जागरूकता कार्यक्रम
फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आयोजित किया गया। महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर चिराग सोसाइटी, बाल विवाह समिति टीम, समाजसेवी कल्पना राजौरिया, समाजसेवी अश्वनी राजौरिया, महिला हेल्पलाइन 1090 की टीम, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी गीता मय टीम, एएचटीयू प्रभारी मय टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम में योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद पुलिस ने बाल विवाह रोकने में सहयोग की अपील की।
#Firozabad #FirozabadPolice #MissionShakti #MissionShaktiPhase6 #BalVivah #Uppolice #DDMNews #FirozabadNews
@AdityaLanghe @FirozabadPolice @MissionShaktiUP @KalpanaRajauria @AshwaniRajauria