टीकमगढ़: मवई की शासकीय प्राथमिक शाला कुमरयाना में एफ एल एन मेला आयोजित, बच्चों और अभिभावकों में दिखा उत्साह
टीकमगढ़ जिले के मवई अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कुमरयाना में एफ एल एन मेले का रोचक आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में बच्चों की प्रशंसा कर उत्साह बढ़ाया गया। मेले में पंजीयन शारीरिक विकास बौद्धिक विकास भाषा तथा गणित की प्रारंभिक गतिविधियां स्टार लगाकर छात्रों द्वारा कराई गई। इस दौरान बच्चों और उनके पलकों विशेष कर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।