टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आमजन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की अपील की
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शनिवार शाम करीब 7:00 बजे एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे का उपयोग न करने हेतु आमजन से अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को चाइनीज मांझे से दूर रखे।