टीकमगढ़: नजरबाग में सांसद खेल प्रतियोगिता जारी, कबड्डी में अनंतपुरा और खो-खो में कुंडेश्वर की टीम रही विजयी
टीकमगढ़ के नगर बाग मैदान में सांसद खेल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में कबड्डी के बॉयज कैटिगरी में सिविल लाइन, गर्ल्स कैटेगरी में अनंतपुरा और खो खो में कुंडेश्वर की टीम ने जीत हासिल की। बताया गया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 दिसंबर तक होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया ।