टीकमगढ़: धामना गांव के समीप सड़क हादसे में एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
धामना गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। रानी नाम की महिला अपने बेटे के साथ बाइक से बछौड़ा से दिगौड़ा जा रही थी, रास्ते में धामना गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। महिला के सिर में गंभीर चोट है