सतबरवा: बारी पंचायत सचिवालय और सतबरवा थाना में फहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों से गूंजा वातावरण
बारी पंचायत सचिवालय तथा सतबरवा थाना में तिरंगा फहराया, देशभक्ति गीतों से गूंजा वातावरण । सतबरवा प्रखंड के बारी पंचायत सचिवालय में आज़ादी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे मुखिया निरोतमा ने ध्वजारोहण किया, जबकि सतबरवा थाना में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने ध्वजारोहण किया।