गोवर्धन: सिर पर हमले के मामले में, पर्चे में माथा और घुटना डॉ की मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
राधाकुंड क्षेत्र में आरओ प्लांट विवाद में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर मेडिकल रिपोर्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दबंगों के हमलेu में युवक के सिर पर गहरी चोट आई थी, लेकिन डॉक्टर ने रिपोर्ट में उसे माथे और घुटने की चोट दर्शा दिया, जबकि माथे पर कोई चोट ही नहीं थी।