खानपुर: खानपुर में 7 नवंबर को होगी पंचायत समिति की सामान्य बैठक, जनप्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील
समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आगामी 7 नवंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक प्रखंड सभागार, खानपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख करेंगे। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चन्द्रा की ओर से पत्र जारी कर बैठक की सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दी गई