सोरांव: फाफामऊ इलाके में पानी टंकी पर चढ़ा युवक, समझाने-बुझाने के बाद घंटों बाद उतरा नीचे
फाफामऊ क्षेत्र में पानी की टंकी पर शनिवार की दोपहर युवक के चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान रवि कुमार विश्वकर्मा पुत्र अमृतलाल विश्वकर्मा निवासी तुलसीपुर होलागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा है। हालांकि पुलिस के लगभग चार घंटे तक समझाने बुझाने के बाद नीचे उतरा। स्थानीय लोग इक्कठा हो गए।