लोहाघाट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पुलिस ने लोहाघाट नगर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
सोमवार को सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहर एक बजे स्टेशन बाजार से होते हुए ब्लाक,पाटन पुल से प्रेमनगर,कनेड़ा तोक से प्रमुख मार्गों से होकर प्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आम जनता से बिना किसी भय या लालच के अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। सीओ वंदना वर्मा ने कहा, मतदान लोकतंत्र का आधार है।