लोहाघाट: बिशंग लोहाघाट के कोट महरा गांव में मां भगवती का 22 दिवसीय जागर का आयोजन जारी
रविवार को देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने शाम चार बजे बताया कि देवी जागर के ग्यारहवें दिन बताया कि मारा थें गांव के लोगों ने भंडारे के आयोजन में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि जागर में देवडांगरों ने गद्दी लगाकर लोगों की समस्याओं का निवारण किया। इस दौरान महिलाओं मां भगवती की शान में एक से बढकर एक भजन गाए। सहयोग में दीपक महरा आदि रहे।