लोहाघाट: आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी ने छमनिया लोहाघाट में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया
आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार के दिशा निर्देशन पर रविवार को दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि हिमवीर वाईव्ज वेलफेयर एसोसिएशन की चीफ अनुराधा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में मेहंदी, रेप वॉक, डांस आदि प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाली तीज महोत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।