लोहाघाट: मानेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन जारी
शनिवार को अपराह्न तीन बजे कथा के छठे दिन मानेश्वर महादेव मंदिर लोहाघाट में कथावाचक आचार्य बालकृष्ण शरण ने भगवान कृष्ण की लीलाओं और रुक्मिणी स्वयंवर के प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप हैं और वह भगवान नारायण से कभी अलग नहीं रह सकतीं।