लोहाघाट: आईटीबीपी की 36 वाहिनी लोहाघाट और वन विभाग ने मानेश्वर महादेव मंदिर व पूर्णागिरी मंदिर क्षेत्र में किया पौधारोपण
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे पौध रोपण कार्यक्रम में मौजूद वन विभाग के डीएफओ नवीन पंत ने कहा कि इस तरह के अभियान पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने लोगों से पौधों की देखभाल और संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण जरूरी बताया।