Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

साइबर से सावधानी बरतें,सुरक्षित रहें। हेलमेट पहनकर चलें-SP बलिराम कुमार चौधरी। #यातायात #शेखपुरा #hilightsfollowers #sh...

Sheikhpura, Sheikhpura | Dec 20, 2025

MORE NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी शेखपुरा के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला गया।

विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर दोहरा मापदंड अपनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, लेकिन जब उससे जुड़े मामलों पर सवाल उठते हैं तो जवाब देने से बचती है। उन्होंने मांग की कि श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में या किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

राहुल कुमार ने कहा, "भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। यदि उनके नाम पर बने मंदिर से जुड़े किसी भी वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी हुई है, तो यह केवल आर्थिक नहीं बल्कि आस्था के साथ भी विश्वासघात है। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"

और उन्होंन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। नेताओं ने कहा कि जनता सच्चाई जानना चाहती है और सरकार को मामले की पारदर्शी जांच करानी चाहिए।

विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के शिव शंकर महतो, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, विपिन चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, अमीर कुमार, दीपक सिंह, शंकर प्रसाद सिंह उर्फ भैया जी, संजय सिंह, पिंटू कुमार ,युवा कांग्रेस राहुल कुमार, राम प्रसाद दास तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #chanda #NarendraModi #YogiAdityanath #fecbookreels

जिला कांग्रेस कमेटी शेखपुरा के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में कांग्रेस आश्रम से पटेल चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर दोहरा मापदंड अपनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, लेकिन जब उससे जुड़े मामलों पर सवाल उठते हैं तो जवाब देने से बचती है। उन्होंने मांग की कि श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में या किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। राहुल कुमार ने कहा, "भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। यदि उनके नाम पर बने मंदिर से जुड़े किसी भी वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी हुई है, तो यह केवल आर्थिक नहीं बल्कि आस्था के साथ भी विश्वासघात है। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" और उन्होंन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। नेताओं ने कहा कि जनता सच्चाई जानना चाहती है और सरकार को मामले की पारदर्शी जांच करानी चाहिए। विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के शिव शंकर महतो, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, प्रेम कुमार गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, विपिन चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, अमीर कुमार, दीपक सिंह, शंकर प्रसाद सिंह उर्फ भैया जी, संजय सिंह, पिंटू कुमार ,युवा कांग्रेस राहुल कुमार, राम प्रसाद दास तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #chanda #NarendraModi #YogiAdityanath #fecbookreels

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 16, 2026

पेट्रोल पंप खुल गया खुल गया।
शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया उद्घाटन।
कुसुम्भा के समीप खुल गया।
क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता नहीं होगा- ऑनर 

#रिलायंस #जिओ #पेट्रोल #पंप 
#शेखपुरा #facebookvideo #Petrol

पेट्रोल पंप खुल गया खुल गया। शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया उद्घाटन। कुसुम्भा के समीप खुल गया। क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता नहीं होगा- ऑनर #रिलायंस #जिओ #पेट्रोल #पंप #शेखपुरा #facebookvideo #Petrol

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 16, 2026

शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।
शेखपुरा, कुसुंभा, शेखोपुरसराय के बीच कुसुंभा के समीप पेट्रोल पंप खुल गया है।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में राहुल कुमार, संजय गोप सहित अन्य लोग शामिल हुए।

शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। शेखपुरा, कुसुंभा, शेखोपुरसराय के बीच कुसुंभा के समीप पेट्रोल पंप खुल गया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में राहुल कुमार, संजय गोप सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 16, 2026

चन्दा चोर गद्दी छोड़ नारों से विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

चन्दा चोर गद्दी छोड़ नारों से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 16, 2026

टीबी मुक्त बनाने का संकल्प जिला पदाधिकारी ने किया पोषण सहायता शिविर का शुभारंभ।

आज 16 जुलाई 2026 को 
देश को टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प के साथ आज शेखपुरा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पल्स तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष पोषण सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. आर. पी. सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, सिविल सर्जन तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार को अंगवस्त्र (शॉल), स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'जल-जीवन-हरियाली' का प्रतीक पौधा भेंट कर सम्मानित कियागया। उन्होंने 
शिविर को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने कहा कि यह मुहिम भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा
"हमारा लक्ष्य वर्ष 2028 तक शेखपुरा जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।"
जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि टीबी रोगियों को दवाइयों के साथ-साथ बेहतर पोषण मिलना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज के शिविर में कुल 200 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार किट (न्यूट्रिशन सप्लीमेंट) का वितरण किया गया, ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द जिले की सभी पंचायतों में स्क्रीनिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक भी संक्रमित व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आर. पी. सिंह (सचिव, रेड क्रॉस सोसायटी),
डॉ. एम. पी. सिंह (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसायटी), डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व सिविल सर्जन),इनके अलावा रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य सम्मानित डॉक्टर, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। इस मानवीय पहल की सराहना की और जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

टीबी मुक्त बनाने का संकल्प जिला पदाधिकारी ने किया पोषण सहायता शिविर का शुभारंभ। आज 16 जुलाई 2026 को देश को टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प के साथ आज शेखपुरा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पल्स तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष पोषण सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. आर. पी. सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, सिविल सर्जन तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार को अंगवस्त्र (शॉल), स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'जल-जीवन-हरियाली' का प्रतीक पौधा भेंट कर सम्मानित कियागया। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने कहा कि यह मुहिम भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा "हमारा लक्ष्य वर्ष 2028 तक शेखपुरा जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।" जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि टीबी रोगियों को दवाइयों के साथ-साथ बेहतर पोषण मिलना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज के शिविर में कुल 200 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार किट (न्यूट्रिशन सप्लीमेंट) का वितरण किया गया, ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द जिले की सभी पंचायतों में स्क्रीनिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक भी संक्रमित व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आर. पी. सिंह (सचिव, रेड क्रॉस सोसायटी), डॉ. एम. पी. सिंह (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसायटी), डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व सिविल सर्जन),इनके अलावा रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य सम्मानित डॉक्टर, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। इस मानवीय पहल की सराहना की और जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 16, 2026

साइबर से सावधानी बरतें,सुरक्षित रहें। हेलमेट पहनकर चलें-SP बलिराम कुमार चौधरी। #यातायात #शेखपुरा #hilightsfollowers #sh... - Sheikhpura News