गुना: कलेक्टर ने ली राजस्व और नगरीय प्रशासन की संयुक्त बैठक, गुनिया नदी और गोपालपुरा तालाब पर होगी कार्यवाही
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 6 अगस्त को कलेक्ट्रेट में राजस्व और नगरीय प्रशासन की संयुक्त बैठक ली। जनप्रतिनिधि सभी वर्गों के लोग भी शामिल हुए। गोपालपुरा तालाब और गुनिया नदी की भौगोलिक स्थिति, अतिक्रमण की वर्तमान स्थिति, प्राकृतिक बहाव और नदी पर 77 अतिक्रमण बिंदु चिन्हित किए गए। जिन पर जल्द शहर में ठोस कार्यवाही होगी। जन प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए।