गुना: नेशनल हाईवे 46 के हाडा डुंगासरा गांव के पास पिकअप वाहन पलटा, सड़क पर बिखरे कद्दू, चालक बाल-बाल बचा
गुना के म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के हाडा डुगासरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया। 6 अगस्त को देर रात सामने आए वायरल वीडियो में पिकअप वाहन में भरे कद्दू सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कद्दू को एकत्रित कर वाहन को सड़क से सीधा कर हटाया। चालक परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।