गुना: म्याना में ईदगाह के तालाब किनारे दिखा बड़ा मगरमच्छ, तहसीलदार, पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना में ईदगाह वाले तालाब किनारे 5 अगस्त दोपहर को ग्रामीणों को बड़ा मगरमच्छ दिखा। सूचना पर तहसीलदार अनुराग जैन, थाना प्रभारी रविंद्र सिकरवार और वन विभाग की टीम पहुंची। मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। लोगों से निगरानी रखने और सतर्क रहने अपील की गई है।