गुना: गुना में पार्षद पति ने मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, एसपी ने कहा- सुरक्षा कारणों से हटाया
गुना में 4 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया बूढ़े बालाजी पहुंचे थे। वार्ड 9 पार्षद पति लालाराम लोधा के मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को तोड़ने के प्रयास पर पुलिस द्वारा दूर ले जाने के वायरल वीडियो पर 5 अगस्त को गुना एसपी अंकित सोनी ने कहा, सुरक्षा की दृष्टि से पार्षद पति को दूर किया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक है।