लखीसराय: बड़हिया में समीक्षा बैठक सम्पन्न, एसडीएम प्रभाकर कुमार ने दिए कड़े निर्देश
लखीसराय: बड़हिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं, लंबित मामलों तथा सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।