कुंडा: संग्रामगढ़ पुलिस ने 2 साल के बेटे की हत्या करने वाले पिता को खनवारी नहर से किया गिरफ्तार, पत्नी ने की थी आत्महत्या
संग्रामगढ़ पुलिस ने 2 वर्षीय बेटे ईशू की हत्या और पत्नी नीता पटेल की आत्महत्या मामले में पति सुरेश पटेल को गिरफ्तार किया। सीओ ने सोमवार शाम 6 बजे बताया की मां के पैर में तेल लगाने को लेकर विवाद में आरोपी ने बेटे का गला दबा दिया था, जिससे आहत पत्नी ने फांसी लगा ली। आरोपी को खनवारी नहर पुल से पकड़ा गया।