पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री जनक राम ने कहा, जनता को मूर्ख मत समझो
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा को लेकर कहा था कि महिला संवाद यात्रा के नाम पर बिहार सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा कि जनता को लोग इतना मूर्ख ना समझे।