कोडरमा: उपायुक्त ने पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा का औचक निरीक्षण किया
उपायुक्त ऋतुराज ने पीएम श्री रा.उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा का औचक निरीक्षण बुधवार को 12 बजे किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई स्तरों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।