कोडरमा: ध्वजाधारी धाम में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, 3 साल से था प्रेम प्रसंग, परिजन भी रहे मौजूद
कोडरमा ध्वजाधारी धाम में प्रेमी युगल ने रचाई शादी। इस मौके पर दोनों के परिजन रहे मौजूद। लड़की की पहचान 20 वर्षीय प्रीति कुमारी पिता स्व प्रेम कुमार श्रीवास्तव लक्खीबागी निवासी और प्रेमी की पहचान 21 वर्षीय प्रेम कुमार पिता कृष्ण कुमार दास सहाना रोड के रूप में हुई है। इस मौके पर धाम के राजेश पांडेय ने दोनों का विवाह कराया।