कोडरमा: इनर व्हील क्लब कोडरमा की बैठक में पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम पर चर्चा
कोडरमा इनर व्हील क्लब कोडरमा की पहली सामान्य बैठक उपाध्यक्ष कंचन भदानी के निवास स्थान नारायण भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इनर व्हील के अध्यक्ष ज्योति झा ने किया। जबकि संचालन सचिव आरती आर्या ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए ज्योति झा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबों की जिम्मेवारी है । इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।