कोडरमा: हड़ताल की पूर्व संध्या पर कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में सेविका सहायिकाओं का प्रदर्शन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर केन्द्र सरकार की मजदूर - किसान विरोधी नीतियों और लेबर कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की एकदिवसीय देशव्यापी हड़ताल आज है. हड़ताल की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सीटू और कई संगठनों ने समीक्षा बैठक किया.