कोडरमा: नगर परिषद द्वारा कपड़ा एवं किताब दान अभियान का आयोजन किया गया
झुमरी तिलैया नगर परिषद द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक वार्ड में "कपड़ा एवं किताब दान" कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 7 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें नागरिक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने पुराने परंतु उपयोगी कपड़े और किताबें दान कर सकते हैं।