कोईलवर: मानिकपुर घाट पर 49 वर्षों से कायम है परंपरा, मिट्टी के चूल्हे पर बनेगा छठी मैया का प्रसाद
लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर कोईलवर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे मानिकपुर छठ घाट पर महिलाएं मिट्टी के पारंपरिक चूल्हे बनाने में जुटी नजर आईं। इन्हीं चूल्हों पर आम की सूखी लकड़ियों से छठी मैया को अर्पित किया जाने वाला पवित्र प्रसाद तैयार किया जाएगा।मानिकपुर घाट पर पिछले 49 वर्षों से छठ पूजा की परंपरा कायम है।