दादरी: बिशनपुरा गांव में दबंगों ने आपसी विवाद में दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के बिशनपुरा गांव में रविवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़ित ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है।