दादरी: सेक्टर-117 क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन ने पत्रकार के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
नोएडा के सेक्टर-117 क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पत्रकार के साथ हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पत्रकार ने बताया है कि उसके द्वारा ओवर रेटिंग की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था।