दादरी: नोएडा में बीच सड़क पर चलती कार में अश्लील रील बनाती युवती, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा में बीच सड़क पर चलती कार में अश्लील रील बनाते हुए युवती का मामला प्रकाश में आया है। वहीं रील बनाते हुए युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी (यातायात) यमुना प्रसाद ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही वाहन स्वामी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी