दादरी: सेक्टर-12 के समीप तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने स्कूटी सवारी महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल हुई
नोएडा के सेक्टर-12 के समीप रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात कार चालक घटना के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा है।