दादरी: नोएडा के सेक्टर-1 में शराबियों ने बीच सड़क पर सजाई शराब की महफिल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
नोएडा के सेक्टर-1 में रविवार को बीच सड़क पर युवकों द्वारा शराब पीने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं शराब पीते हुए युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी राम बदन सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आरोपीय युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।