आनंदपुरी: एकलव्य आवासीय विद्यालय पाडोला में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
पड़ोला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में देर रात अचानक कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। हॉस्टल के कमरों में सो रही छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं। सूचना पर शिक्षिकाओं और वार्डन ने 108 एंबुलेंस की मदद से बीमार छात्राओं को आनंदपुरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्साकर्मियों ने उनका उपचार किया।