टीकमगढ़: जिले की लाडली बहनों के खाते में आई 25 करोड़ रुपए से अधिक की राशि, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री द्वारा आज सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों को खातों में 1576 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई। टीकमगढ़ जिले की 2,10,541 लाड़ली बहनों को खाते में 25 करोड रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में किया गया। लाड़ली बहनों द्वारा एनआईसी कक्ष में सीधा प्रसारण देखा गया।