इटाढ़ी: राजस्व कार्यों में लापरवाही पर इटाढ़ी समेत 4 अंचल अधिकारियों का वेतन स्थगित
Itarhi, Buxar | Aug 23, 2026 डीएम साहिला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में राजस्व, नीलाम पत्र एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वसूली समेत विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आंतरिक संसाधन के अंतर्गत राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करने का निर्देश दिए।