राजपुर: बदहाल NH-343 ने फिर ली जान, गागर नदी पुल से गिरे दो भाई
बलरामपुर जिले में बदहाल सड़क और पुल एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गए हैं। नेशनल हाईवे-343 पर राजपुर थाना क्षेत्र के गागर नदी पुल में बीती रात बाइक सवार दो सगे भाई अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों को काफी चोटें आई हैं। एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद डायल 112