मुगलसराय: चंदौली जिले में विकास कार्य को मिलेगी गति, 19 ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती, डीपीआरओ ने दी जानकारी
चंदौली जिले के ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के लिए पंचायती राज विभाग के अफसरों के लिए राहत की बात सामने आ रही है। क्योंकि 19 नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को तैनाती मिली है। जिन्हें जल्द ही डीपीआरओ के द्वारा ग्राम सभाओं में तैनात किया जाएगा। नए ग्राम पंचायत अधिकारियों के तैनाती के बाद कई गांवों को राहत मिलेगी।