मुगलसराय: टड़िया के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर
चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के टड़िया समीप आटोंकी टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीते गुरुवार रात बबुरी थाना क्षेत्र के एकौनी गांव का रहने वाला विजेंद्र पाल 28 वर्ष बाइक से बाजार की तरफ जा रहा था, तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। घायल को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां इलाज जारी है।